मिर्जापुर, जुलाई 24 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेदउर गांव में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।गांव निवासी 65 वर्षीय तौलन प्रसाद किसान थे। खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य खेत पर धान की रोपाई करने गए थे। पिता तौलन प्रसाद घर पर थे। वें पंखा चालू करने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रहा थे। उसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। जिससे अचेत होकर जमीन पर गिर गए। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत पोते ने घटना की सूचना दी। खेत से भागकर आए परिजनों ने आनन-फानन में अचेत तौलन प्रसाद को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर पहुं...