मिर्जापुर, अगस्त 21 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के दीघिया गांव में शुक्रवार की सुबह मकान के छत पर करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया। हलिया पीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है।क्षेत्र के दीघिया गांव निवासी 31 वर्षीय श्रीकांत बिंद सुबह मकान के छत पर किसी काम से गया था। मकान के बगल से बिजली का तार गुजरा था। युवक छत पर कुछ गृहस्थी संबंधी कार्य कर रहा था। उसी समय छत के बगल से गुजरे तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे घरवालों ने आनन-फानन में उसे हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक डॉ. विमल कुमार ने उपचार किया। हालत में सुधार न होने उसे मंडलीय अस्पताल ट्रामा सेंटर भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्...