Mirzapur News: करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत
मिर्जापुर, अक्टूबर 30 -- Mirzapur News: अदलहाट(मिर्जापुर)। क्षेत्र के पथरौरा गांव में शुक्रवार को विद्युत पोल के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। पशु पालक पानी में भींग रही भैंस को मड़ई में बांधने के लिए ले जा रहा था। उसी समय गांव निवासी जुम्मन पुत्र नसीर का पुत्र सोनू भैंस के गले में बंधी रस्सी पकड़ कर उसे मड़ई में बांधने जा रहा था। इसी दौरान भैस पगहा छुड़ा कर विद्युत पोल के स्टे वायर के पास पहुंच गई। स्टेवायर में उतरे करंट की चपेट में आ जानेसे भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। गांव निवासी संजय श्रीवास्तव ने अवर अभियंता अरविंद कुमार को सूचना दे दी। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद कराके भैंस को पोल के पास से हटवाया और स्टे वायर को भी हटवा दिया। वही मुआवजे के लिए हल्का लेखपाल को घटना की जानकारी दे दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.