मिर्जापुर, जुलाई 9 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कछवां के परिसर में हाई वोल्टेज विद्युत तार एवं नया बिजली का पोल गाड़ने जाने से छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं की सुरक्षा का हवाला देते हुए अधिशासी अभियंता कछवां से पोल और हाई वोल्टेज केबिल न लगाने का आग्रह किया है। इसे लेकर विद्यालय कर्मचारियों एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। बावजूद विद्यालय के अंदर जाने के रास्ते पर दो नया पोल गाड़ कर 11 हजार वोल्ट का तीन तार खींच दिया गया।

छात्राओं की सुरक्षा की गंभीरता हाईटेंशन तार की वजह से विद्यार्थियों सिर पर खतरा मड़राने लगा है। यही नहीं ट्रैक्टर दौड़ाकर विद्यालय परिसर का फर्श क्षतिग्रस्त करने का बिजली विभाग पर आरोप लगाया गया है। इस बाबत...