मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- Mirzapur News: हलिया(मिर्जापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोठिया कला गांव में हो बारिश से मंगलवार की रात्रि में एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इसके घर के अंदर सो रही वृद्धा की मलबे से दब जाने के कारण मौत हो गयी। मृतका के परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग को दे दिया है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मिर्जामुराद में बारिश के दौरान मिट्टी की दीवार ढही, मलबे में दबकर युवक की मौतघटना का विवरण थाना क्षेत्र के सोठिया गांव निवासी 80 वर्षीय वृद्धा सुभागी देवी पत्नी स्व. गंभीर पाल अपने कच्चे मकान में चारपाई पर लेटी थी। बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर उसके चारपाई पर गिर गयी। मकान के मलबे में दब जाने से वृद्धा की मौत हो गयी। उस समय पुत्र रामनरेश भेड़ चराने बाहर गया था। मकान गिरने की आवाज सुन कर...