मिर्जापुर, अगस्त 21 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद गांव में एक ही रात दो लोगों को जहरीला जंतु ने काट लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों में एक बालक और दूसरा युवक है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पहला केस - सोम कोल ककरद गांव निवासी चंद्रबली कोल का पुत्र 8 वर्षीय सोम कोल गुरुवार की देर शाम भोजन करने के बाद चारपाई पर सोया था। उसी समय चारपाई पर चढ़े सर्प ने उसे डस लिया। कुछ देर अचानक बालक की हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे गांव में ही झाड़ फूंक कराने लेकर चले गए। यहां हालत में सुधार न होने पर मंडलीय अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही बालक ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सोम घर का इकलौता पुत्र था। दो छोटी बहन हैं। इकलौते बेटे की म...