Mirzapur News: कंपोजिट स्कूल के नौनिहालों ने रास्ते के लिए किया प्रदर्शन,जगा प्रशासन
मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। स्कूल जाने के लिए रास्ते को लेकर सोमवार को सिटी विकास खंड के चेरूईराम कंपोजिट विद्यालय के नौनिहालों का सब्र जवाब दे गया। बच्चों ने विद्यालय पर प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन की जानकारी होते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विद्यालय पर पहुंचे नायब तहसीलदार सदर, सिटी ब्लॉक के बीडीओ और बीईओ ने ग्राम प्रशासक और ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत कर पांच फीट चौड़ा विद्यालय तक रास्ता बनाने पर सहमति बनी।
प्रदर्शन का परिणाम बैठक के बाद पांच दिन में स्कूल जाने के रास्ते का निर्माण कराने के आश्वासन के बाद नौनिहालों ने प्रदर्शन समाप्त किया। नौनिहालों के तल्ख तेवर दिखाने के बाद लगभग ढाई दशक से चला आ रहा विवाद का कुछ ही घंटों में समाधान हो गया। प्रदर्शन करने वाले नौनिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.