Mirzapur News: कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी
मिर्जापुर, नवम्बर 1 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज। क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय का शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर माल पार कर दिया। चोर विद्यालय में लगे स्मार्ट टीवी उठा ले गए। शनिवार सुबह विद्यालय पहुंचे प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवशंकर गुप्ता ने विद्यालय का ताला टूटा और स्मार्ट टीवी गायब देख थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया कि विद्यालय आने के बाद परिसर में दो कमरों का ताला कटा मिला। कमरे में लगा स्मार्ट टीवी गायब था। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.