Mirzapur News: कंकाल काली का दर्शन करने उमड़े भक्त
मिर्जापुर, अक्टूबर 17 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्र के पर्व पर अकोढ़ी गांव के मध्य में दिव्य मंदिर में विराजमान कंकाल काली देवी का दर्शन पूजन कर भक्तजन निहाल हो रहे हैं। शुक्रवार को भोर में आरती पूजन के पहले देवी मां की फूलों से झांकी सजाई गई। पुजारी दिनेश कुमार ने बताया कि पौराणिक कथा है कि त्रेतायुग में पंपापुर नगर विंध्य क्षेत्र में ही था। चंड-मुंड नामक दैत्यों के अत्याचार से त्रस्त देवताओं की पुकार सुनकर शक्ति स्वरूपा मां काली प्रकट हुई। रणक्षेत्र में चंड-मुंड के संहार के समय अत्यधिक क्रोधित होने के कारण काली मां की मुख मुद्रा कंकालवत हो गई। मां के भक्त तीर्थराज सिंह ने बताया कि नवरात्र में आसपास के जिलों से दर्शन पूजन करने वालों का तांता लगा रहता है। यह भी पढ़ें- Munger News: नवरात्र को लेकर निजी विद्यालयों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.