मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सरसा गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान रविंद्र यादव की बिटिया दीक्षा कुमारी ने सीनियर ओपेन स्टेट महिला कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है।उत्तर प्रदेश रेसलिंग एसोसिएशन की तरफ से 23 से 26 अक्तूबर के बीच गोरखपुर जनपद के सहजनवा के मुरारी इंटर कालेज में आयोजित है। शनिवार को दीक्षा की हुई कुश्ती प्रतियोगिता में यूपी पुलिस की पहलवान दीक्षा तोमर को चित कर अपनी कामयाबी का परचम लहराया। इससे पहले सेमी फाइनल मुकाबले में बागपत जिले की पहलवान कृष्णा कुमारी को धूल चटाकर फाइनल में जगह बनाई थी। बेटी की इस कामयाबी पर पूरे गांव में जश्न का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दीक्षा का भाई शुभम खेलो इंडिया खेलो में...