मिर्जापुर, अगस्त 21 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के ओड़ी गांव में शुक्रवार को आयोजित ग्रामचौपाल में खंड विकास अधिकारी डा.रक्षिता सिंह ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान कविता, सुशीला और नागिन देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने गांव के खराब मुख्य मार्ग पर नाली के गंदा भरा रहने, वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन नहीं बनने कि शिकायत की। अन्य ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने कि मांग की। शिकायत किया किया कि गांव कागज पर ओडीएफ (स्वच्छ) दर्ज हो गया है, लेकिन गांव के गलियों में नाबदान का गंदा पानी बह रहा है। खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम सचिव उमशंकर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...