मिर्जापुर, अक्टूबर 16 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ओडिसा से युवक का शव चील्ह के विष्णुपट्टी गांव स्थित घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई थी। चील्ह थाना क्षेत्र के विष्णुपट्टी गांव निवासी 46 वर्षीय प्रदीप कुमार यादव पुत्र बसंत लाल यादव ओडिसा के सुंदरगढ़ जिले के कुटरा थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कई वर्षों से ट्रक चालक थे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: ओडिसा सड़क हादसे में चील्ह के युवक की मौतअज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत बुधवार की रात ट्रक लेकर निकले थे। रास्ते में एक पेट्रोल पंप के सामने ट्रक खड़ा कर नीचे उतरे और पैदल पेट्रोल पंप पर जाने लगे। तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची ओडिसा पुलिस ने शव कब्जे में ...