मिर्जापुर, जुलाई 24 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। परिवहन विभाग ने बिना-नम्बर प्लेट, विकृत नम्बर प्लेट, मानक विहीन नम्बर प्लेट, बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के संचालित वाहनों के विरूद्ध ऑपरेशन अज्ञात में जनपद में 63 वाहनों का चालान और 11 वाहनों को निरूद्ध किया। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन के पर्यवेक्षण में जनपद के प्रवर्तन अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। दो दिवसीय अभियान में बड़ी कार्रवाई की। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्त ने बिना प्रपत्र, ओवरलोड, बगैर नम्बर, बगैर एचएसआरपी संचालित वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), प्रथम, यात्री / मालकर अधिकारी प्रथम एवं यात्री / मालकर अधिकारी द्वितीय सहित परिवहन विभाग के प्...