Mirzapur News: एसडीएम ने कोटार नाथ धाम का किया निरीक्षण
मिर्जापुर, जुलाई 31 -- Mirzapur News: हलिया,हिन्दुस्तान संवाद । सावन मास के पहले दिन कोटार नाथ शिव धाम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गुरुवार को एसडीएम लालगंज अजीत कुमार ने मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम ने मंदिर परिसर में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं से बातचीत कर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक अशोक दुबे, ग्राम प्रशासक विनोद सिंह, मंदिर समिति के पदाधिकारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.