मिर्जापुर, अगस्त 28 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ददरा ग्राम पंचायत के भैंसा खाद पूरवा में बारिश से आधा दर्जन कच्चा मकान गिर गए थे। मकान के मलबे में खाने-पीने एवं रहने का सामान दब कर नष्ट हो गया है। ग्राम प्रशासक ने उप जिलाधिकारी मड़िहान को लिखित सूचना देकर पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। दो दिन बीत जाने के बाद भी क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक मौके पर जांच करने तक नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।क्षेत्र मे एक सप्ताह से रुक-रूक कर बारिश होने के कारण राजगढ़ विकासखंड के ददरा ग्राम पंचायत के भैंसाखाद पूरवा निवासी गिरधारी पाल, संजय पाल, सुनीता देवी, विद्यावती, नरीमा, सत्यनारायण, नीलम देवी, अमीना देवी सहित आधा दर्जन लोगों का कच्चा मकान गिर गया। ग्राम प्रशासक रमेश कुमार यादव ने इसकी सूचना उप जि...