मिर्जापुर, अगस्त 21 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चुनार क्षेत्र के धौहा में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की ओर से ग्रामीणों पर कराए गए फर्जी मुकदमे वापस लेने, प्लांट की वाहनों के आवागमन से से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्लांट के मुख्य गेट चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को चुनार एसडीएम,कोतवाल के आश्वासन पर समाप्त कर दिया गया।

ग्रामीणों की मांगें धौहा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रशासक सत्यनारायन पाल ने बताया कि धौहा गांव में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट के वाहन से लगभग दो वर्ष पहले कुचलकर गांव के एक बच्चे की मौत हो गई थी। बच्चे की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों प्लांट संचालक से मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। आरोप है कि नाराज प्लांट संचालक ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमा कराया गया है। साथ ही प्लांट की...