मिर्जापुर, अक्टूबर 5 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित ड्रमंडगंज व हलिया में नकली सीमेंट का अवैध कारोबार धड़ल्ले से फलफूल रहा है। अल्ट्राटेक कम्पनी के डीलर शिव शक्ति ट्रेडिंग के थोक विक्रेता ने ड्रमडगंज थाने में रविवार को पिकअप वाहन पर लदा नकली सीमेंट सौंपा। इसके बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी।मध्य प्रदेश से नकली सीमेंट (सेम बैग) लाकर ड्रमंडगंज, हलिया, बरौधा व लालगंज में असली सीमेंट के नाम पर बेचा जा रहा है। इसकी जानकारी जब डीलर को हुई तो रविवार को मध्य प्रदेश की सीमा पर सीमेंट लदे पिकअप को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- 41 टन गेहूं दूसरे ठिकाने पर बेचने का आरोप, चालक गिरफ्तार इस पिकअप पर 32 बोरी नकली सीमेंट लदा था। तहरीर में बताया गया है कि वाहन पर...