मिर्जापुर, जुलाई 14 -- Mirzapur News: चुनार,हिन्दुस्तान संवाद। चुनार नगर पालिका क्षेत्र के भरपूर कजिया मोहल्ले में जरगो नदी के पुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच मार्ग की मरम्मत कराने की मांग को लेकर मोहल्ले वासियों ने मंगलवार को पुल पर खड़ा होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। गिट्टी उखड़ जाने से आवागमन मुश्किल हो गया है। यह पुलिया चुनार नगर और आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर और दो पहिया वाहन चालक इसी रास्ते से आते-जाते हैं। बारिश के बाद एप्रोच मार्ग पर जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। कई बार बाइक सवार और पैदल लोग फिसलकर गिर चुके हैं। आरोप लगाया कि पुलिया निर्माण के बाद से एप्रोच मार्ग की मरम्मत नहीं कराया गया। इस मार्ग स...