मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। मच्छर जनित बीमारियों पर को दूर भगाने के लिए गुरुवार को एक साथ 249 सफाईकर्मियों ने सड़कों व गांव की गलियों के किनारे घास-फूस, झाड़-झंखाड़ की सफाई किया। सभी पंद्रहों न्याय पंचायतों के 97 गावों में एक साथ सफाई अभियान चलाया गया। पंद्रह समूहों में सफाईकर्मियों को बांटकर एक-एक टोली नायक के नेतृत्व में सफाई अभियान की निगरानी की गई। हरगढ़-खैरा, जिगन-मिश्रपुर,मनिकठी-गौरा, बिहसड़ा-नीबी,गैपुरा-रामपुर घाट मार्गों के दोनों छोर पर झाड़-झंखाड़ छांट कर आवागमन सुगम बनाया गया। टोली नायकों में धीरज सिंह,राघवेंद्र उपाध्याय, सर्वेश चंद्र शुक्ला,संजय पांडेय,धर्मेन्द्र,राम लखन,सूबेदार आदि रहे। एडीओ पंचायत बृजेश सिंह ने बताया कि सड़कों व सार्वजनिक मार्गों के बगल झाड़ियों की छंटाई से जहरीले जंतुओं क...