मिर्जापुर, अगस्त 10 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सहिजनी कला खुर्द गांव मे एक सप्ताह पूर्व राजबाहा के पास बियार बस्ती का एक दर्जन विद्युत पोल गिर जाने से ग्रामीणों अंधेरे मे जीवनयापन करने के लिए विवश है।क्षेत्र के सहजनी कला गांव के बियार बस्ती के पास एक दर्जन पोल ट्रांसफार्मर सहित तेज हवा के कारण गिर गए थे। गिरे हुए बिजली के पोलों को दुरुस्त नहीं किया गया। इससे गांव के लोगों को अंधेरे में रात गुजारना पड़ रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद गिरे हुए विद्युत पोल को खड़ा नहीं किया गया। जिसके चलते बियार बस्ती में अंधेरा है।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में विद्युत उपकेंद्र जमालपुर के बहुआर फीडर से विद्युत आपूर्ति होती है। बस्ती के लोग अंधेरे में हैं और विभाग के अधिकारी मौन धारण किए हुए है। सहायक अ...