मिर्जापुर, अक्टूबर 22 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । सिंचाई विभाग के मिर्जापुर कैनाल डिविजन के लघु डाल पम्प कैनाल खण्ड में वित्तीय वर्ष-2025-26 में एकाउंटेंट और उच्चाधिकारियों की मिलीभगत से लगभग 16 करोड़ रुपये के एरियर भुगतान का घोटाला किया गया है। एमसीडी के एकाउंटेंट ने लघु डाल पम्प कैनाल डिविजन के 344 कर्मचारियों का फर्जी खाता खुलवा कर एरियर के धनराशि की भुगतान कर दिया। महालेखाकार प्रयागराज की दस सदस्यीय टीम की वर्तमान वित्तीय वर्ष की आडिट में घोटाले का खुलासा हुआ तो एमसीडी के अधिशासी अभियंता एवं अन्य अफसरों के पैरो तले की जमीन खिसक गई। अधिशासी अभियंता ने आनन-फानन में 18 अक्तूबर को विभाग के एकाउंटेंट व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शहर कोतवाली में रपट दर्ज कराके मामले की लीपापोती में जुट गए। सिंचाई विभाग के मिर्जापुर कैनाल डिविजन...