मिर्जापुर, अगस्त 26 -- Mirzapur News: जिगना,हिन्दुस्तान संवाद। एक पेड़ माँ के नाम बुधवार को गंगा वारियर की पहल पर प्रकृति व पर्यावरण प्रेमियों ने क्षेत्र के कसधना गाँव में आक्सीजन के अक्षुण्ण स्रोत देव वृक्ष पीपल, आम, अमरूद, इमली एवं आंवला के पौधे लगाए। वन विभाग एवं जिला गंगा समिति के बैनर तले जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्मित ओवरहेड टैंक परिसर में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के बाद गाँव निवासी गिरिजानंद दुबे ने पौधों के संरक्षण व सिंचाई का संकल्प जताया। गंगा वारियर ने जन-जन की है भागीदारी-हरित आवरण की है तैयारी का नारा बुलंद किया। कहा कि एक पेड़ माँ के नाम पौध रोपण महायज्ञ का कारवां चलता रहेगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल कुमार पांडेय, मनोज उर्फ पिंटू बिंद, सुचित दुबे, सुमित, प्रशांत आदि ने पौध रोपण में हाथ बंटाया। इस दौरान इनवायरमेंट फारेस्ट एंड...