मिर्जापुर, अगस्त 26 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । शहर कोतवाली क्षेत्र के बिसुंदरपुर के पास बीती रात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गई। जबकि उसका साथी जख्मी हो गया। पिकअप चालक फंसी बाइक को 200 मीटर दूर घसीट ले गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरुप से विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के नीबी गहरवार गांव निवासी 42 वर्षीय दीपेश दुबे कपड़ा व्यवसायी था। वह कटरा कोतवाली इलाके के मकरी खोह मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। शहर के महुअरिया इलाके में कपड़े की दुकान थी। व्यवसाय के संबंध में वह अपने मित्र के साथ बाइक से वाराणसी गया था। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन देर रात वापस घर लौटते समय जैसे ही शहर के बिसुंदरपुर मोहल्ले के पास पहुंचा। त...