मिर्जापुर, जुलाई 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को सीएम जन आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकतर मरीज उल्टी-दस्त और वायरल बुखार के आए। डाक्टरों की टीम ने मरीजों का उपचार किया। साथ ही वर्तमान समय के मौसम में मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: अस्पताल में टपकती रही छत, लगी रही मरीजों की कतार, किशनपुर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली के बीच संपन्न हुआ आरोग्य मेलाशिविर का आयोजन जिले में आयोजित सीएम जन आरोग्य शिविर में कुल 1291 मरीजों का उपचार किया गया। डाक्टरों ने बताया कि बारिश के बाद धूप निकलने से मौसम में बदलाव हो रहा है। जिससे लोग वायरल बुखार और उल्टी-दस्त के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में हल्का भोजन करें, पानी का अधिक से अधिक सेवन करने की हिदायत दी। तबीयत...