मिर्जापुर, अक्टूबर 16 -- विशाल अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू Mirzapur News: जिगना(मिर्जापुर)। विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गाँव के पांडेयपुर मजरा में उपली के ढेर में शुक्रवार की सुबह सात बजे पप्पू बिंद के घर के पास 15 फीट लंबा विशाल अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही परिवार के सदस्यों में दहशत फैल गई। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। पप्पू बिंद के परिवार की महिलाएं सुबह उपरौल में ऊपरी निकालने के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी नजर वहां मौजूद विशाल अजगर पर पड़ी। अजगर की लंबाई देखकर लोग सहम गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार के सदस्यों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अजगर को खुद पकड़ने का प्रयास नहीं किया। वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ...