मिर्जापुर, अक्टूबर 10 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मीरपुर गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार की रात्रि में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को उत्तराखंड और वाराणसी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में वाराणसी की टीम को उत्तराखंड की टीम ने 29-26 के अंतर से पराजित कर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता एवं उपविजेता टीम को कमेटी की तरफ से ट्राफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फीता काट कर कराया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: कांटे की टक्कर में मिर्जापुर ने हलिया को दो अंकों से जी...