मिर्जापुर, अक्टूबर 6 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सलामतपुर गांव में सरदार बल्लभभाई पटेल स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में रविवार से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार की सुबह हुए फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने सिकरी की टीम को 29-12 के अंतर से परास्त कर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को ट्राफी, ट्रैक शूट एवं 15 हजार रुपये नकद, जबकि उपविजेता टीम को ट्राफी, ट्रैक शूट और दस हजार रुपये नकद पुरस्कार कमेटी की तरफ से प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में कुल 44 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करती रही। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता अंकित सिंह पटेल ने फीता काट करकिया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: खेल से बढ़ती है टीम भावना: महानिरीक्षक इस दौर...