मिर्जापुर, अक्टूबर 16 -- Mirzapur News: मड़िहान,हिन्दुस्तान संवाद। मड़िहान बाजार स्थित इफको बाजार खाद वितरण केंद्र पर गुरुवार को दर्जनों किसानों ने जमकर बवाल काटा। केंद्र से 50 किसानों को खाद वितरण के बाद काउंटर बंद कर दिए जाने पर किसान आक्रोशित हो गए। किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं हालात बिगड़ते देख मड़िहान पुलिस को मौके पर पहुंच कर बीच-बचाव करना पड़ा।

खाद वितरण केंद्र पर किसानों का हंगामा तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसान गुरुवार की सुबह खाद लेने इफको बाजार केंद्र पर पहुंचे थे। केंद्र के सुबह दस बजे खुलते ही किसान अपना आधार कार्ड, खतौनी हाथ में लेकर चिलचिलाती धूप में लाइन में लग गए।आरोप है कि दोपहर होते-होते केंद्र प्रभारी ने 50 किसानों के कागजात लेने के बाद काउंटर बंद कर दिया और आगे कागज लेने से इनकार कर दिया। जब ...