मिर्जापुर, अक्टूबर 17 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर में शुक्रवार को नवरात्र के छठें दिन श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। षष्ठी पर शीतला माता के कात्यायनी रूप में पूजा-अर्चना के लिए मंगला आरती से पहले ही भक्तों की लाइन लग गई। मंगला आरती पूजन के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा। बारी-बारी से मां के मंदिर पहुंच कर भक्तों ने नारियल, चुनरी, फूल-माला, फल, मिष्ठान और हलवा-पूड़ी मां के चरणों में अर्पित कर विधि विधान से पूजन किया। मां के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं के चेहरे पर संतोष का भाव दिखाई दिया।मां यह भी पढ़ें- Gangapar News: हलवा, चने और बतासे का बांटा गया प्रसाद शीतला के दर्शन के बाद कुछ भक्त मंदिर के ...