मिर्जापुर, अक्टूबर 24 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकत्री आशा संघ की शनिवार को नगर के रामबाग स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में आशा कार्यकत्रियों ने नसबंदी कराने के लिए मंडलीय अस्पताल आने पर आशाओं को नसबंदी प्रमाणपत्र जारी करने,महिला अस्पताल के गार्ड दुर्व्यवाहर, मरीजों की तरह आशाओं का पर्ची बनवाने, ड्रेस के लिए 5000 रुपये, मोबाइल के लिए 500 और इंसेटिव के रूप में पांच सौ रुपये दिए जाने की समेत अन्य समस्याओं पर विचार किया गया। साथ सप्ताह में एक दिन घरेलू कार्य के लिए अवकाश की मांग भी की गई। बैठक में संघ की अध्यक्ष पूनम सिंह, मंत्री सहाना, दुर्गा देवी,विजय लक्ष्मी, संगीता देवी, पूनम पांडेय व विमला रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...