मिर्जापुर, अक्टूबर 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। विंध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल के मैदान पर मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में दो मैच हुए। दोंनों ही टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉस जीत कर उषा की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीपीएस ब्लू ने 15 ओवर में चार विकेट खोकर 148 रन बनाए। जिसमें केशवम मौर्या 38, शिवांश 30, दिवराय 27, नित्याश ने 13 रन बनाए। वहीं सौरभ और राना को एक-एक विकेट मिला। रनों का पीछा करने उतरे उषा पेट्रोल पंप की टीम 11.3 ओवर में ही 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें तेज 32, रुद्रांश 28, सौरभ 26 व राजविक्रम ने 10 रन बनाए। आयुष वर्मा और आयुष पाण्डेय ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। दूसरा मैच आरव क्रिकेट एकेडमी और बीपीएस ब्लू...