मिर्जापुर, जुलाई 28 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चिंदलिख पटेहरा गांव के मैदान पर सोमवार को आयोजित अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में आरपी क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमसीए क्रिकेट क्लब को चार विकेट से पराजित कर अपनी टूर्नामेंट की दूसरी जीत सुनिश्चित की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एमसीए क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने ने निर्धारित ओवरों में 135 रन पर सीमट गए।प्रियांशु यादव ने 34 रन तथा आशीष ने 28 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। 135 रनों के लक्ष्य का पिछा करते हुए आरपी क्रिकेट क्लब की टीम ने 16वें ओवर में 4 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से अमित यादव ने 32 रनों की बेहतरीन पारी खेली,जबकि राज विश्वकर्मा ने 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अमित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्ता...