मिर्जापुर, अगस्त 2 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के चारों तहसीलों पर शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस में मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम तथा प्रभारी जिलाधिकारी विशाल कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। आयुक्त के समक्ष 193 मामले आए। उन्होने 21 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। वहीं शेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया। जिले की चारों तहसीलों पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस 423 मामले आए। इनमें 38 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: पटल पर 336 लोगों ने रखी समस्या, 28 का मौके पर निस्तारणसमाधान दिवस का उद्देश सदर तहसील में मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश के समक्ष 193 प्रार्थना-पत्र आए। उन्हो...