Mirzapur News: आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
मिर्जापुर, नवम्बर 7 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही गांव में शनिवार की सुबह आम के पेड़ से चादर के फंदे के सहारे युवक का शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। गांव निवासी शिवशंकर उर्फ दयाशंकर यादव (28) पुत्र स्व. लालता प्रसाद यादव गुजरात में एक निजी कंपनी में काम करता था। शनिवार की सुबह घर से करीब सौ मीटर दूर आम के पेड़ की डाल से चादर के सहारे उसका शव लटकता मिला। शव देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी मृतक के बड़े भाई कृपाशंकर ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.