मिर्जापुर, अगस्त 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। कटरा कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित आभूषण की दुकान में बीती रात सेंधमारी कर चोरों ने लाखों के आभूषण पार कर दिया। दोपहर दुकान खोलने पहुंचे व्यवसायी को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: ज्वेलर्स की दुकान में सेंध लगाकर चोरीघटना का विवरण कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंकीनगंज मोहल्ला निवासी रोहित कुमार विश्वकर्मा आभूषण व्यवसायी हैं। उनकी स्टेशन रोड पर आभूषण की दुकान है। प्रतिदिन की तरह शनिवार की रात लगभग आठ बजे वें दुकान बंद कर घर चले गए। दूसरे दिन दोपहर लगभग एक बजे दुकान का शटर उठाया तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। काउंटर से आभूषण गायब थे। दुकान के पीछे की ओर फर्श पर से...