Mirzapur News: आठ फीट का मगरमच्छ बस्ती में पहुंचा, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
मिर्जापुर, अगस्त 8 -- Mirzapur News: हलिया (मिर्जापुर) l थाना क्षेत्र के बन्हैता गांव में शुक्रवार रात नौ बजे के करीब विशालकाय मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया l सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पड़कर बेलन नदी के गहरे जलाशय में छोड़ दिया। क्षेत्र के बन्हैता गांव में राजपूत कारपेट के पास स्थित खेत में आठ फिट लंबा विशालकाय मगरमच्छ चहकदमी करते हुए कोल बस्ती की तरफ जा रहा था l ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा तो हड़कंप मच गया l मौके पर पहुंचे बन्हैता गांव निवासी राकेश सिंह ने मगरमच्छ निकलने की सूचना वन विभाग को दी l सूचना पर वन दरोगा सिद्धार्थ कुमार,वनरक्षक शीतला बक्स सिंह,अनिरुद्ध श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पड़कर बेलन नदी के गहरे जलाशय में छोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.