मिर्जापुर, अगस्त 14 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बीएचयू में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को विकसित भारत 2047, अवसर या चुनौती विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूक बनाने, विकसित करने के साथ उनके तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति और व्यक्तित्व कौशल को निखारना था।प्रतियोगिता में परिसर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत के लक्ष्य, आर्थिक एवं सामाजिक विकास, रोजगार, शिक्षा, तकनीकी प्रगति, पर्यावरण संरक्षण और भारत के समावेशी विकास जैसे विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में प्रभावशाली तर्क ...