मिर्जापुर, अगस्त 22 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बंजारी कला गांव में शुक्रवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिला अचेत हो गई। परिजनों ने दोनों महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। बंजारी कला गांव निवासी 26 वर्षीय नीलम देर शाम घर में सास-ससुर को भोजन परोस रही थी। उसी समय तेज गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नीलम अचेत हो गई। महिला के अचेत होते ही परिजन परेशान हो गए।आनन-फानन में उसे हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पड़ोस की 26 वर्षीय रीता भी अचेत हो गई। परिजनों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां डाक्टरों ने उपचार के बाद दोनों की हालत स्थिर बताया है। घटना के समय महिला घर में भोजन पका रही थी। इस संदर्भ में डॉ....