मिर्जापुर, अगस्त 23 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। आकाशीय बिजली से बीते 24 घंटे के अंदर हलिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तीन भैंस की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन पशु झुलस गई। उनका उपचार कराया जा रहा है। मृत भैंस का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव गड्ढ़ा खोद कर मिट्टी से ढक दिया गया? यह भी पढ़ें- Mirzapur News: आकाशीय बिजली से भैंस की मौत, तीन झुलसीघटना का विवरण पहली घटना पुरवा औसान गांव की है। गांव निवासी लालता प्रसाद यादव ने बताया कि वे अपनी भैंस को अन्य पशु पालकों की भैंस के साथ हलिया क्षेत्र के गरेर-कुबरा इलाके में बरसात के दौरान चराने के बाद सीवान में बांध दिए थे। इसी दौरान देर रात तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली से चार भैंस झुलस गईं। इनमें एक भैंस की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन झुलस गईं।पशु चिकित्सक की प्रतिक्रिया ...