Mirzapur News: अहरौरा मेन कैनाल के स्लूस में लगाया गया रबड़ सील, अब भर जाएगा बांध
मिर्जापुर, सितम्बर 1 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौरा बांध के मेन कैनाल के स्लूस गेट में सोमवार को कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों ने रबड़ सील लगा दिया। अब बांध से पानी का रिसाव नहीं होगा। वहीं लगभग 11 फीट खाली अहरौरा बांध बारिश होने पर लबालब हो जाएगा।अहरौरा मेन कैनाल में स्लूस गेट लगाने के बाद कर्मचारी रक्षा बंधन का त्योहार होने के कारण घर चले गए थे। इससे बांध का पानी गेट से रिस कर बाहर बह रहा था। वहीं जब इसकी जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को हुई तो बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान अधूरा कार्य छोड़ कर कर्मचारियों के घर चले जाने पर कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों को फटकार लगाई।रविवार की शाम को अहरौरा बांध पहुंचे कर्मचारियों ने सोमवार की सुबह स्लूस गेट में रबड़ सील लगाने का कार्य शुरू कर दिया। बारिश के बावजूद कर्मचारी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.