मिर्जापुर, अगस्त 20 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद । नगर पालिका अहरौरा के विभिन्न वार्डों की नालियों की सफाई बरसात के पूर्व न कराए जाने से नगर में हल्की बरसात होने के बाद सड़क पर जल जमाव हो जाता है। सड़क पर पानी बहने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ती हैं। नगर की मुख्य सड़क चकिया रोड त्रिमुहानी से नई बाजार, सत्यानगंज, खड़ंजा, पांडेय जी दक्षिणी फाटक तक जाने वाली सड़क आधे घंटे की तेज बरसात के बाद नाला बन जाती है। रोड पर एक फीट से डेढ़ फीट मोटा पानी बहने लगता हैं। पानी बंद होने पर राहगीरों का आवागमन शुरु होता है। गुरुवार को रुक रुक कर हो रही बरसात के कारण दिन भर पानी सड़क पर बहता रहा। इसी तरह सहूवाइन पोखरा चौमुंहानी के पास चारों तरफ की नालियों की सफाई न होने के कारण सड़क पर पानी बहता है। नामित सभासद कृष्ण कुमार तिवारी ...