Mirzapur News: अहरौरा बांध में डूबे युवक का शव 12 घंटे बाद बरामद
मिर्जापुर, जुलाई 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा बांध में डूबे युवक का 12 घंटे बाद सोमवार की सुबह शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाराणसी के लहरतारा निवासी 26 वर्षीय राहुल साहनी रविवार को अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने अहरौरा बांध आया था। नहाते समय राहुल गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। साथियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर शाम तक उसकी तलाश कराया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन सुबह छह बजे स्थानीय लोगों ने बांध में युवक का शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और मोर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक राहुल दो भाइयों में छोटा था। शादी नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.