मिर्जापुर, अक्टूबर 23 -- Mirzapur News: अहरौरा,हिन्दुस्तान संवाद। नगर व ग्रामीण अंचलों में शारदीय नवरात्र के समापन पर स्थापित मां दुर्गा एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार की देर शाम को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। नगर भ्रमण के बाद प्रतिमाओं को अहरौरा बांध जलाशय एवं स्थानीय तालाबों में जल समाधि दी गई। पूरा क्षेत्र जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा।​शोभायात्रा के दौरान छतों और बरामदों में खड़े श्रद्धालु माता के अंतिम दर्शन के लिए आतुर रहे। ​विसर्जन यात्रा की शुरुआत सर्वप्रथम सम्मेतर त्रिमुहानी समिति से हुई। इसके पश्चात गोला सहुवाइन समिति, पटवा टोला, चौक बाजार समिति, कोइरान बाजार समिति, बूढ़ादेई रवानी टोला समिति,अहरौडीह समिति सहित अन्य पूजा पंडालों की प्रतिमाएं गाजे-बाजे के साथ नई बाजार चुंगी पहुंचीं। यह भी पढ़ें- Mau News:...