मिर्जापुर, सितम्बर 3 -- Mirzapur News: विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश के सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग ने बुधवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मिर्जापुर में इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में तीन गुना से अधिक बारिश हुई है। उन्होंने इसे मां विंध्यवासिनी की कृपा बताया। कहाकि जिले के सभी बांध पानी से भर गए है। प्रमुख सचिव ने कहा कि अधिक बारिश के चलते अहरौरा डैम इस वर्ष पहली बार पूरी तरह भरा है। डैम में किसी प्रकार का रिसाव नहीं हो रहा है। उन्होंने लोगों से डैम को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: गड़ई नदी का पानी खेतों में घुसा, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न डैम में सात गेट हैं, जिनमें खराब गेटों को नया बनाकर दुरुस्त किया गया है। उ...