Mirzapur News: अशुद्ध खानपान का त्याग कर मानव धर्म अपनाएं: पंकज महाराज
मिर्जापुर, नवम्बर 17 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज महाराज ने कहा भाईयों-बहनों! जब हम इस संसार में पैदा हुए तो न कोई जाति या बिरादरी लेकर आये, न कोई मजहब लेकर आये, न कोई नाम लेकर आये सिर्फ नंगे रोते हुये पैदा हुए। परमात्मा के दिये मन, बुद्धि, चित्त से हमारे अन्दर चेतना आ गई। हमारा नाम पड़ गया, कर्म के अनुसार हमारी जाति बन गई। धीरे-धीरे हमारा फैलाव दुनिया में होता चला गया। जब श्वांसों का भण्डार खाली हुआ तो धर्मराज के सिपाही आकर उस जीवात्मा को धर्मराज की कचहरी में पेश कर दिया। वहां जरा सी देर में हिसाब हो गया। आप को सजा दे दी कि ले जाओ इन्हें फला नर्क में डाल दो क्योंकि इन्होंने हमारे द्वारा दिये गये पाक-साफ शरीर को अपने बुरे कर्मों से गन्दा कर दिया।
कर्मों और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.