मिर्जापुर, सितम्बर 25 -- Mirzapur News: विंध्याचल,हिन्दुस्तान संवाद। पितृपक्ष के पंद्रह दिनों तक क्षेत्र के रामगया घाट पर हजारों की संख्या में लोग पहुंच कर अपने पितरों का तर्पण एवं पिंडदान करते है। पिण्डदान शनिवार से शुरु हो जाएगा। विंध्य क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण रामगया घाट का विशेष महत्व होने के कारण दूरदराज से लोग पिण्डदान के लिए आते है। यह भी पढ़ें- पितृपक्ष: गोदावरी तालाब में पिंडदान के साथ शुरू हुआ त्रिपाक्षिक गयाश्राद्धसुविधाओं की कमी इसके बावजूद रामगया घाट की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं नहीं की गयी है। घाट पर दोनों तरफ कीचड़ है। बैरिकेडिंग भी नहीं कराई गई है। शिवपुर बाजार से गंगा घाट तक गंदगी और कीचड़ से पटा हुआ है। गंगा घाट पर शौचालय और पेयजल की व्यवस्था नदारद है। अव्यवस्था के चलते पिंडदान करने वालों को काफी समस्याओं का सामना करना...