Mirzapur News: अवैध शराब संग युवक धराया
मिर्जापुर, नवम्बर 1 -- Mirzapur News: जिगना। स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब प्रयागराज जिले के बारा थाना क्षेत्र के लोहगरा गाँव निवासी युवक को पांच लीटर कच्ची दारू के साथ गिरफ्तार किया। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शनिवार को उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह जिगना रेलवे स्टेशन संपर्क मार्ग पर संदिग्ध वाहनों चेकिंग कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध युवक रेलवे लाइन के बगल मार्ग से पावर हाउस की ओर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर युवक को धर दबोचा। उसके पास से प्लास्टिक के बड़े डिब्बे में पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.