Mirzapur News: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मिर्जापुर, अगस्त 20 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डवंक गांव के पास से अलीनगर चकिया मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण की राह में रोड़ा बने अवैध अतिक्रमण पर डवंक बस स्टैंड के गुरुवार को दूसरी बार रैनबसेरा और दुकानों पर बुलडोजर चालने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शासन व प्रशासन से बुलडोजार की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। पुलिस ने बताया कि सड़क एवं पटरी पर हुए अवैध अतिक्रमण को हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुवार को हटवाया गया। यह भी बताया कि करीब बीस लोगों ने अवैध रुप से सड़क पर कब्जा कर लिया था। जिसे पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में जेसीबी मशीन लगाकर हटाया गया। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम भी उपस्थित रही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.