मिर्जापुर, सितम्बर 30 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जमालपुर संवाद अनुसार गांव निवासी 28 वर्षीय डबलू बियार रिश्तेदारी में डवक गांव गया था। मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक लेकर क्षेत्र के जिवनाथपुर-कंचनपुर स्टेट हाइवे पर ओइनवा चट्टी के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: खड़े ट्रक में घुसा बाइक समेत युवक, दो घायल टक्कर मारने के बाद चालक मैजिक लेकर भाग निकला। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को एंबुलेंस से स...