मिर्जापुर, अक्टूबर 28 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के अलग-अलग मामलों की जांच कर पीड़ितों के खाते में 185000 रुपये वापस कराया है। अनगढ़ रोड निवासी माला सरोज ने पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। बताया कि अकाउन्ट से यूपीआई के माध्यम से 177000 रुपये ट्रांसफर कर लिया गया है। पुलिस ने जांच के बाद संपूर्ण धनराशि को वापस कराया। वहीं छोटा मिर्जापुर निवासी शकीला बानो ने शिकायत किया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके अकाउन्ट से 8000 रुपये उड़ा दिया है। पुलिस ने जांच के बाद संपूर्ण धनराशि वापस कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...